Laila Majnu Real Story In Hindi | लैला मजनू की असली प्रेम कहानी
1 min read

Laila Majnu Real Story In Hindi | लैला मजनू की असली प्रेम कहानी

आज हम love story में ऐसी प्रसिद्ध प्रेम कहानी जिसका नाम Laila Majnu Real Story है उसके बारे में आपको छोटी से कहानी बतायगे।”लैला और मजनूं” 7वीं शताब्दी के बेडौइन कवि कैस इब्न अल-मुलावाह और उनकी प्रेमिका लैला बिंत महदी के बारे में एक प्रसिद्ध महाकाव्य प्रेम कहानी है। अरब में बनी ये कहानी दुनिया भर में घूमती रही है। लैला और मजनू की प्रेम कहानी एक ऐसी अमर कथा है जो सदियों से प्रेम की परिभाषा रही है। यह लैला मजनू की असली प्रेम कहानी है जिसे सुनकर हर दिल पिघल जाता है।

अरब के प्रेमी युगल लैला-मजनूँ सदियों से प्रेमियों के आदर्श रहे हैं और रहें भी क्यों नहीं, इन्होंने अपने अमर प्रेम से दुनिया को दिखा दिया है कि मोहब्बत इस जमीन पर तो क्या जन्नत में भी जिंदा रहती है। अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस की किस्मत में यह प्रेमरोग हाथ की लकीरों में ही लिखा था। उसे देखते ही ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि कैस प्रेम दीवाना होकर दर-दर भटकता फिरेगा। ज्योतिषियों की भविष्यवाणी को झुठलाने के लिए शाह अमारी ने खूब मन्नतें कीं कि उनका बेटा इस प्रेमरोग से महरूम रहे, लेकिन कुदरत अपना खेल दिखाती ही है।

Laila Majnu Real Story | लैला मजनू की असली प्रेम कहानी | laila majnu love story | Story of Laila Majnu | short love story | hindi love story | laila majnu ka pyar | love story | Sad Love Stories

Laila Majnu Real Story In Hindi | लैला मजनू की रियल स्टोरी

क़ैस इब्न अल-मुलव्वा, जिन्हें मजनूं के नाम से भी जाना जाता है, एक कवि थे जो लैला से बेहद प्यार करते थे। लैला एक खूबसूरत लड़की थी, जो एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती थी। वह लैला के प्रति आसक्त हो गए और अपने गहरे और एकतरफ़ा प्यार के लिए जाने जाते थे। मदरसे में दोनों की मुलाकात हुई और पहली नज़र में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। लेकिन उनका प्यार आसान नहीं था, क्योंकि लैला का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था।

जब लैला के परिवार ने उनके प्रेम के बारे में सुना, तो उन्होंने तुरंत लैला को मजनू से दूर कर दिया। लैला को घर से बाहर निकलने की मनाही हो गई, और मजनू को भी धमकियां दी गईं। लेकिन इन सबके बावजूद, मजनू का प्यार कम नहीं हुआ। वह लैला के बिना नहीं रह सकता था और उसने अपनी पूरी जिंदगी उसे पाने के लिए समर्पित कर दी।

मजनू ने अपना घर छोड़ दिया और रेगिस्तान में भटकने लगा। वह अपने दर्द और प्यार को कविताओं में बयां करने लगा। उसकी कविताएं और दीवानगी उसे हर जगह मशहूर कर गईं। लोग उसे पागल समझने लगे, लेकिन वह जानता था कि यह पागलपन नहीं, बल्कि सच्चा प्यार है।

ये भी पढ़े- Heer Ranjha Real Story In Hindi | हीर रांझा का सच्चा किस्सा

लैला भी मजनू के बिना खुश नहीं थी। उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मजनू से मिलने की कोशिशें कीं, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। अंततः लैला की शादी किसी और से कर दी गई, लेकिन उसका दिल हमेशा मजनू के पास ही रहा।

मजनू को जब लैला की शादी की खबर मिली, तो वह और भी टूट गया। उसने पूरी तरह से दुनिया से नाता तोड़ लिया और एक योगी की तरह जीवन बिताने लगा। लेकिन उसका प्यार हमेशा उसके साथ रहा।

Laila Majnu Mazar | लैला-मजनू की मजार

लैला-मजनू की मजार ऐसी जगह है जो प्रेम की एक अमर कहानी का प्रतीक है। यह मज़ार राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में अनूपगढ़ के पास एक गांव बिंजौर में स्थित है। गांव वालो के अनुसार लैला मजनू की मृत्यु यही हुई थी। आज भी प्रेमी जोड़े इस मज़ार पर आते है ताकि उनका प्यार भी अमर रहे। लैला-मजनू की मजार पर हर साल जून के महीने में एक मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आते हैं। यह मेला प्रेम, आस्था, और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। यह मजार न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह प्रेम की शक्ति और उसकी अमरता का भी प्रतीक है।

Real Love Story Laila Majnu

Laila Majnu Real Story यही है कि दोनों कभी एक नहीं हो पाए, लेकिन उनका प्यार अमर हो गया। आज भी जब लोग सच्चे प्यार की बात करते हैं, तो सबसे पहले Story of Laila Majnu का जिक्र आता है। यह लैला मजनू की असली कहानी है, जो हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *